एक बार फिर इंदौर नं. 1

इंदौर देश का ऐसा पहला शहर जहां रोबोट करेगा पुलिस की जगह ट्रैफिक कंट्रोल.

इंदौर एक बार फिर नं. 1 बन गया है। देश में पहली बार  ” ट्रैफिक रोबोट सिस्टम” से यातायात नियंत्रण का प्रयोग इंदौर की पूर्वी रिंग रोड ( बर्फानी  धाम चौराहा ) पर  शुरू  हो  गया  हैं। यह  उपलब्धि  सभी  शहरवासियों  के  लिए  गर्व  की  बात  है। मैं इंदौर  पुलिस , नगर  निगम  एवं  राज्य  शासन को बधाई  देता  हूँ और  धन्यवाद प्रकट करता  हूँ।

“ट्रैफिक  रोबोट  सिस्टम ” इसकी खासियत यह है यह ट्रैफिक का संचालन खुद करता है। इसमें टाइमर और लाइट सिस्टम के साथ कैमरे भी लगे हैं साथ ही अब लालबत्ती में सिग्नल तोड़ने वालो के  लिए  अब चालान कारवाई आसानी से की जाएगी।

स्वच्छ  भारत  अभियान में न.1 होने की उपलब्धि हासिल होने  के  तुरंत   बाद , इंदौर  “ट्रैफिक  रोबोट  सिस्टम ”, जैसी  क्रन्तिकारी  कदम  से , स्मार्ट सिटी  बनने  की  और  एक  बड़ी  छलांग  लगाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *