- हमें एक नई इंडिया का निर्माण करना है। हमें ‘चलता है’ मानसिकता त्याग कर, नयी नज़रिया, ‘बदल सकता है’ को अपनाना होगा। भारत के नौजवानों को आगे आकर देश की भविष्य संवारने में योगदान करना चाहिए।
- मैं टीम इंडिया का आह्वान करता हूँ कि 2022 तक नए इंडिया बनाने में जुड़ जाएं। तब तक सभी गरीबों का पक्का घर हो जाये, किसानो की आमदनी दोगुनी हो जाय, नौजवान और महिलाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल जाये। आओ हम एक नया इंडिया बनाये जो जातिवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो।
- प्रधानमंत्री ने कश्मीर के नौजवानों को मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। भारत सरकार कश्मीर को फिर से ‘दुनिया का स्वर्ग’ का दर्जा वापस दिलाना चाहते है। गाली और गोली से नहीं, हम गले मिल कर परिवर्तन लाना चाहते हैं। लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेंगे।
- आस्था के नाम पर हिंसा कदापि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। इंडिया शांति, एकता और मित्रता चाहता है अत: नए इंडिया में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
- सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के खतरे से मुकाबला करने में हम सक्षम है।
- काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरजोर से जारी रहेगी, नोटबंदी के परिणामस्वरूप लगभग तीन लाख करोड़ रूपया सिस्टम में वापस आया है।