मेक इन इंडिया पर इंदौर का योगदान

सितंबर 25, 2015 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बेहद ही उम्दा पहल का प्रमोचन किया गया | पहल का नाम दिया गया, मेक इन इंडिया | मेक इन इंडिया सिर्फ़ एक नाम नहीं बल्कि एक सकारात्मक आंदोलन है | और इसके पीछे एक बहुत ही सीधी एवं सटीक सोच है, भारत की तरक्की, भारत में, भारत के लोगों के साथ | एक गहन अध्ययन के बाद ये बात तो साफ़ है की भारत के पास एक बहुत ही समर्थ मानव संसाधन है | इसी बात का दूसरा पहलू यह है की यही जनसंख्या का विस्फोट भारत के विकास में बाधक बना हुआ है | अगर समझदारी एवं सूझबूझ से एक कार्य योजना बनायी जाए तो हम इसी कमज़ोरी को हमारी ताक़त बना सकते है | इसी के अंतर्गत सितंबर 25, 2014 को मेक इन इंडिया का अवलोकन किया गया | मेक इन इंडिया के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने सिर्फ़ देश ही नहीं विदेश में भी पहल की, कि आप भारत में आए एवं बनायें | मुद्दा साफ है की भारत का ये समर्थ मानव संसाधन, उत्पादकता और नवीनीकरण से आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण सहयोगी बन सकता है |

इसी पहल का हिस्सा इंदौर को भी बनाया गया | इंदौर मध्यप्रदेश का एक अति महत्त्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है |मेक इन इंडिया के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं इंदौर निगम द्वारा हर संभव कोशिश की गयी है की इंदौर इस पहल का एक अहम हिस्सा बनें |
कई बड़ी कंपनियों ने शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है | आई टी पार्क का सफ़ल उद्घाटन, कंपनियो का निवेश, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बस चन्द कदम है इस महास्वप्न की ओर आख़िर एक देश की पहचान सिर्फ़ तीन चीज़ों के बूते अपनी पहचान बनाता है-

1. अर्थव्यवस्था
2. आम जनता
3. उद्योग नीति
हम चाहते है तीनों साथ मिलकर इस पहल को सिर्फ़ सफल नहीं स्थाई भी बनाए |
बनाएगा भारत, तभी बनेगा भारत |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *